बोकारो थर्मल में दुर्घटना के बाद रहिवासियों ने किया था छाई ट्रांसपोर्टिग कार्य बंद
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर नई बस्ती के समीप मुख्य सड़क में छाई लदा दो हाइवा डंपरो के बीच बीते 3 सितंबर की भिड़ंत के बाद बोकारो जिला परिवहन विभाग की टीम 4 सितंबर को नईबस्ती समीप पहुंची एवं ओवरलोड छाई लदा हाइवा डंपरो की जांच कर ओवरलोडेड सात डंपरो को जप्त किया।
ज्ञात हो कि नई वस्ती के समीप एक ही दिशा से जा रहे दो डम्फरो के बीच ओभरटेक करने के क्रम में बीते 3 सितंबर की रात्रि टक्कर हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय रहिवासियों ने गोविंदपुर नई बस्ती मुख्य सड़क को ओवरलोड के खिलाफ जाम कर दिया था। साथ ही जिला परिवहन विभाग को सूचना देकर जांच की मांग की गयी थी।
उक्त छाई लदा हाइवा डंपर डीवीसी के बोकारो थर्मल एस पौण्ड से छाई लोड कर गोविंदपुर नई बस्ती मार्ग से हजारीबाग के विष्णुगढ़ की ओर जा रही थी, कि एक हाइवा डंफर ने दूसरे हाइवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे हाइवा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस अवसर पर दामोदर बचाव आंदोलन के जिला सह संयोजक श्रवण सिंह, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, सीमा देवी, दिनेश यादव, लाली यादव, विश्वनाथ यादव, लालमोहन तुरी सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply