Advertisement

न्यू पूजा ज्वेलर्स की शाखा श्रीस्वर्ण अलंकार ज्वेलर्स का गोमिया में भव्य शुभारंभ

पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने फीता काटकर किया उद्घाटन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा गोमिया मुख्य मार्ग पर पवन राज रेस्टोरेंट गोमिया के समीप 28 अगस्त को श्रीस्वर्ण अलंकार ज्वेलर्स दुकान का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने विधिवत फीता काटकर किया।

ज्ञात हो कि उक्त ज्वेलरी दुकान न्यू पूजा ज्वेलर्स कथारा की तीसरी शाखा है। इससे पूर्व बोकारो थर्मल में न्यू पूजा ज्वेलर्स की एक और दुकान लगभग दो दशक से संचालित है।

श्रीस्वर्ण अलंकार ज्वेलर्स के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि किसी भी ज्वेलरी दुकान में ग्राहक सामान की गुणवत्ता तथा मात्रा पर विशेष ध्यान देते है। कहा कि न्यू पूजा ज्वेलर्स पूर्व से हीं अपनी गुणवत्ता क्षेत्र में स्थापित कर चुका है। कहा कि गोमिया क्षेत्र में इस प्रकार के उत्तम गुणवत्ता वाले दुकान की जरूरत महसूस की जा रही थी, जिसे अब जाकर पूर्णता मिली है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह दुकान क्षेत्र के स्वर्ण प्रिय ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

मौके पर उपस्थित न्यू पूजा ज्वेलर्स कथारा के संचालक ओम नारायण उर्फ बबलू ने बताया कि वे सर्वप्रथम वर्ष 1984 में बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ स्थित पूजा ज्वेलर्स से कार्य आरंभ किया था। उक्त दुकान उनके चाचाजी द्वारा संचालित है। कहा कि वर्ष 1994 के 20 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन सर्वप्रथम उन्होंने कथारा मोड़ स्थित हेना शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में न्यू पूजा ज्वेलर्स का शुभारंभ किया था। कहा कि ग्राहकों के उनके प्रति विश्वास तथा मांग को देखते हुए उन्होंने रक्षा बंधन के दिन श्रीस्वर्ण अलंकार खोलने का निर्णय लिया है। कहा कि पहले हीं दिन उन्हें यहां के ग्राहकों का विश्वास मिलने लगा है। कहा कि वे कभी भी ग्राहकों के विश्वास को नहीं टूटने देंगे।

मौके पर बबलू की माताजी उर्मिला देवी, पत्नी सुनीता नारायण, पुत्र सार्थक नारायण उर्फ गोल्डी व् गौरव राज, पुत्री कृतिका रानी, पुत्र वधू अनिशा सोनी, पौत्री देवशी सहित राजकुमार गुप्ता, गणेश सोनी, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि विपिन नायक, गोमिया विधायक सह मंत्री प्रतिनिधि मिथुन यादव, पूर्व शिक्षक सत्यनारायण सिंह, व्यवसायी किशोर नायक, समाजसेवी खीरू यादव, सिबरम सिंघा, बांध पंचायत के पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव, इंद्रजीत कुमार, दिवेश प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार, गणेश सोनी, कर्मी खुशबू कुमारी, अंजली कुमारी, खुशी कुमारी, पायल कुमारी, प्रियंका कुमारी, अनिल रवानी, सोनू यादव, रोहित यादव, मुकेश यादव के अलावा लोधी, हजारी, स्वांग वन बी, साड़म, झिरकी, देवीपुर, होसिर आदि दर्जनों आसपास की वस्ती के रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *