एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र में विस्थापितों के नियोजन की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चित कालीन अनशन को 16 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन दिया। आप के जोनल प्रभारी विधान चंद्र राय के नेतृत्व मे जिला सचिव बैजनाथ गोराई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ संयोजक मनौवर अंसारी, सुमन सिंह, आनंद सिंह सहित अन्य आप कार्यकर्तागण अनशन स्थल पर पहुंचे और पार्टी का समर्थन दिया।
मौके पर विधान चंद्र राय ने कहा कि पार्टी विस्थापितों के न्याय की लड़ाई में साथ है। कहा कि बोकारो इस्पात प्रबंधन और सेल प्रबंधन को जिद्द छोड़कर विस्थापितों का तत्काल नियोजन प्रारंभ करना होगा। आप के बोकारो जिला सचिव बैजनाथ गोराई ने कहा कि इस कारखाने के लिए विस्थापितों ने अपनी जमीन दी है। ऑप्रेन्टिस कराकर पात्र विस्थापित युवाओं को सिर्फ नौकरी का आश्वासन दिया जा रहा है। सेल प्रबंधन ने यदि तत्काल पूर्व के समझौतों को लागू नहीं किया तो 17 अक्टूबर से बोकारो स्टील प्लांट के सभी गेट जाम कर दिये जाएंगे।
![]()













Leave a Reply