प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। निक्को जुबली पार्क प्रबंधन एवं जुबली पार्क वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हो गया। समझौता के अनुसार सभी कर्मचारियों को लगभग 31500 रुपए दिए जाएंगे।
समझौता वार्ता में प्रबंधन की ओर से निदेशक प्रभारी कोलकाता राहुल मित्रा, निदेशक सुब्रा दास मुखर्जी, सहायक प्रबंधक प्रभारी अंकित भारद्वाज ने हस्ताक्षर किए। वहीं यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, सह अध्यक्ष बी के डिंडा, उपाध्यक्ष ददन सिंह, महासचिव परवीन पातर, कमेटी सदस्य के. एस. सैंडल, पुरंदर मोहंती, संतोष जैन ने हस्ताक्षर किए।
जानकारी देते हुए 8 अक्टूबर को यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा की निक्को जुबली पार्क जमशेदपुर शहर के इर्द -गिर्द के सभी रहिवासियों, कर्मचारी परिवार एवं ग्रामीणों को मनोरंजन का एक बढ़िया साधन है। इस पार्क को टाटा स्टील उच्च प्रबंधन द्वारा संरक्षण प्राप्त है। इस पार्क को और आगे उन्नति करने की जरूरत है। उन्होंने निदेशक प्रभारी राहुल मित्रा से यह जानना चाहा की पार्क में भविष्य में और क्या करने की योजना है।
पांडेय के अनुसार मित्रा ने बताया कि इस वर्ष चीन से मंगवा कर दो नए इवेंट लगाने जा रहे हैं, जो यहां के रहिवासियों के लिए और ज्यादा मनोरंजन के साधन होंगे। इससे बच्चों एवं अन्य को अधिक मनोरंजन प्राप्त होगा। अध्यक्ष ने बेहतर वार्षिक बोनस के लिए प्रबंधन को साधुवाद दिया। साथ ही सभी निक्को जुबली पार्क के कर्मचारियों ने अध्यक्ष को इस बोनस पर खुशी जताते हुए स्वागत किया। यूनियन अध्यक्ष ने यह उम्मीद जाहिर की कि पार्क के विकास के साथ-साथ कर्मचारियों का भी विकास होगा तथा शहर और क्षेत्र के रहिवासियों को अच्छे मनोरंजन के साधन मिलेंगे।
![]()













Leave a Reply