Advertisement

नहीं रहे फुसरो के बैद्यनाथ आयुर्वेदिक सह बिक्री केंद्र के संचालक दिनेश जोशी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के फुसरो बाजार महतो मार्केट स्थित बैद्यनाथ आयुर्वेदिक बिक्री केंद्र के संचालक वैध दिनेश चंद्र जोशी का आकस्मिक निधन बीते 10 अक्टूबर को दिल्ली के नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में हो गई। उनकी उम्र लगभग 74 वर्ष बताई जाती है।

बैद्य दिनेश जोशी के निधन की खबर पाकर बेरमो, फुसरो के सैकड़ों जाननेवालो ने गहरा शोक प्रकट किया है। परिजनों के अनुसार वे बीते कई महीने से बीमार चल रहे थे। दिवंगत जोशी एक लंबे समय से अपने दिवंगत पिता बैद्य सूर्यभान जोशी की विरासत को संभालते हुए बैद्यनाथ आयुर्वेद चिकित्सा से बेरमो वासियों की सेवा करते रहे। बीते वर्ष उन्होंने अपनी धर्मपत्नी अनीता जोशी को खो दिया था।अपने पीछे पुत्र क्षितिज, पुत्री नेहा सहित पुत्रवधू व पोती को छोड़ गए।

उनके बड़े भ्राता उमेश जोश (वरीय पत्रकार, दिल्ली) ने 11 अक्टूबर को जानकारी दी है कि उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से फुसरो लाई जा रही है, जो संभवतः 12 अक्टूबर को दिन ग्यारह बजे तक पहुंच जाएगा।उनकी अंत्येष्टि उसी दिन अपराह्न दामोदर नदी तट हिंदुस्तान पुल स्थित श्मशान घाट में की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *