एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती सह शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर 5 सितंबर को बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत अंतर्गत महलीबांध एवं बांध कॉलोनी स्थित विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार पंचायत के महलीबांध के नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय टड़ियापार तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांध कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राओं ने संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस मनाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी के पुत्र समाजसेवी बबलू कुमार यादव ने उपस्थित छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओ के साथ उनके जीवन के मार्ग को प्रशस्त करने वाले मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चे भविष्य के राष्ट्र निर्माता होते है, इसलिए इन्हें उचित मार्गदर्शन देने की जरूरत है। ऐसे में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
मौके पर मुखिया पुत्र ने उत्कृष्ट शिक्षको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ हीं विद्यालय प्रबंध समितियो के बीच मिठाई वितरण किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय टड़ियापार में नए चापानल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक थानू रविदास, ब्रज बिहारी साव, सहायक अध्यापक गणेश यादव, अनिता कुमारी सुमित्रा देवी, अभय भूषण दुबे, अध्यक्षा सीमा देवी, बबीता देवी सहित समिति के अन्य सदस्य, दर्जनों छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply