प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद के नगर आयुक्त-सह-अपर जिला निर्वाचन पदाधिकारी आशीष गंगवार ने 30 अगस्त को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की। गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) को एसआईआर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गये।
धनबाद जिला जनसंपर्क विभाग के अनुसार गूगल मीट बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने जिला के हद में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त प्रपत्र (फॉर्म) 6, 7 एवं 8 की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी मतदान केंद्र पर 60 से कम फॉर्म नहीं होने चाहिए। सभी बूथों पर न्यूनतम 60 फॉर्म का लक्ष्य हर हाल में प्राप्त किया जाए।
समीक्षा के क्रम में उन्होंने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों के साथ तत्काल बैठक करें एवं कार्यों की प्रगति की निरंतर मॉनिटरिंग करें। साथ में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने (फॉर्म 6), नाम विलोपन (फॉर्म 7) और संशोधन/स्थानांतरण (फॉर्म 8) के कार्यों में तेजी लाते हुए सभी लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।
नगर आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और समावेशी बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरते।
![]()













Leave a Reply