Advertisement

नईबस्ती मुख्य सड़क पर छाई लदा दो डम्फारो के बीच टक्कर, चालक घायल, सड़क जाम

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर नईबस्ती के समीप मुख्य सड़क में छाई लदा दो हाइवा डंपरों के बीच 3 सितंबर की रात्रि लगभग आठ बजे टक्कर हो गई। जिसमें दोनों डम्फर दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार दोनों डम्फर एक ही दिशा में जा रही थी। डम्फर डीवीसी के बोकारो थर्मल एस पौण्ड से छाई लोड कर गोविंदपुर नई बस्ती होते विष्णुगढ़ (हजारीबाग) की ओर जा रही थी कि ओभर टेक करने के क्रम में एक हाइवा डंफर ने दूसरे हाइवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे एक हाइवा चालक महेन्द्र यादव जो डंफर के केबिन में फंस गया, उसके एक पैर में गंभीर चोट आई है।

जिसका इलाज डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में करवाया गया। घटना से आक्रोशित रहिवासियों ने छाई ट्रांसपोर्टिग कार्य रोक कर सड़क जाम कर दिया है। जिससे छाई लदा दर्जनों हाइवा डम्फरो की लाइन लग गई है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंच गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *