राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं की एक बैठक 4 अक्टूबर को बोकारो थर्मल स्थित दुर्गा पूजा मंडप मैदान में आयोजित की गयी। बैठक में दर्जनों की संख्या में आसपास के विस्थापित ग्रामीण बेरोजगार रहिवासी उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में विस्थापित बेरोजगारों को डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट में रोजगार दिलाने को लेकर आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई। साथ ही आंदोलन कॉ सफल करने को लेकर कमिटी का पुर्नगठन जल्द करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कमिटी के अध्यक्ष करीम अंसारी, केंद्रीय महासचिव बालेश्वर यादव, सचिव वाजिद अंसारी, सुरेंद्र घासी, रवि तूरी, नूर मोहम्मद, असगर अली, मिथलेश रजवार, संजय रजवार, दिनेश यादव, बंसी घासी, अख्तर हुसैन, जाबेद अंसारी, जगेश्वर गोप सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply