प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बीते 11 अक्टूबर से प्रारंभ शारदीय नवरात्र सह दुर्गापूजा को लेकर 12 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में जरीडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो ने की।
मौके पर थाना प्रभारी सहित अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज, बीडीओ कुमार कनिष्क आदि प्रशासनिक पदाधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्र के जैनामोड़ सहित विभिन्न पंचायतों से आये पूजा कमिटी के प्रतिनिधियों, संभ्रांत जनों, कई राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अति उल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाए जाने का प्रयास हो। शरारती तत्वों व अपवाह फैलानेवाले पर ध्यान न दें। ऐसे तत्वों को चिह्नित कर उसपर कार्रवाई करने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
उपस्थित प्रखंड क्षेत्र के बांधडीह, बहादुरपुर, बालीडीह, मिश्रा साइड जैनामोड़ सहित विभिन्न पंचायत के पूजा कमिटियों के सदस्यों ने भी अपने विचारों का आदान प्रदान किया। बैठक में भाजपा नेता अर्जुन सिंह, तांतरी उत्तरी पंचायत के मुखिया गिरेंद्र मिश्रा, मनोज सिंह, टुनटुन सिंह, दर्जनों गणमान्य सहित थाना के एसआई निर्मल सिंह, दशरथ दास, मुंशी राजेंद्र कुमार आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply