विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो। दुर्गा पूजा को लेकर 2 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में जगेश्वर विहार थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शांति एवं सौहार्द पूर्ण त्योहार मनाने की अपील आमजनों से की गयी।
थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी प्रकाश कुमार यादव मौजूद रहे। वहीं बैठक में स्थानीय दुर्गा पूजा समिति, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य रहिवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रकाश कुमार यादव ने अपील करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा सभी मिलजुलकर शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाएं। साथ ही कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नही देने एवं कुछ भी संदेह होने पर प्रशासन को सूचना देने की बात कही।
बैठक में सभी रहिवासियों ने अगामी दुर्गा पूजा पर्व को प्रेम, शांतिपूर्ण तरीके एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आश्वासन दिया। मौके पर मो. मुबारक, गोपाल प्रजापति, योगिता देवी, खुशी लाल मांझी, अब्दुल लतीफ अंसारी, देवेंद्र महतो, बालेश्वर महतो, रिजवान अंसारी, संजय कुमार, कार्तिक महतो सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply