प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर महासप्तमी के दिन 17 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट छोटा चौक, बड़ा चौक, मार्केट और शिविर संख्या-2 में मां दुर्गा का पट विधिवत रूप से खोला गया और भव्य पंडाल का उद्घाटन किया गया।
जानकारी के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान और आकर्षक सजावट के बीच आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। माता जग्दंबा का पट खुलते ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। इस अवसर पर आकर्षक झांकियों और भव्य पंडाल की सजावट ने पूरे क्षेत्र में दुर्गोत्सव की रौनक बढ़ा दी है।
![]()













Leave a Reply