Advertisement

तिलैया फुटबॉल मैदान में थाना प्रभारी ने किया खेल किट का वितरण

खेल से बढ़ती है उत्साह और ऊर्जा-प्रकाश यादव

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के तिलैया फुटबॉल मैदान में फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच 6 सितंबर को खेल किट का वितरण कर एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन कराया गया। खेल किट का वितरण जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव द्वारा किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि खेल से उत्साह और ऊर्जा बढ़ता है।

जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में इस प्रकार के खेल आयोजन होने से रहिवासियों के बीच एक अलग प्रकार का उमंग देखने को मिला। इस आयोजन से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है और खेल के प्रति उनकी रुचि को नई ऊर्जा मिली है। ऐसे प्रयास निश्चित रूप से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस खेल प्रतियोगिता का शुभ उद्घाटन जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव के साथ गोमिया प्रखंड उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, तिलैया के पंसस शिवलाल हेंब्रोम, एसआई सुरेश पहान, वार्ड सदस्य दशरथ हेब्रोम, कामदेव महतो, सलेश कुमार महतो, पचू महतो, बादल महतो सहित कई गणमान्य एवं खेल प्रेमी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *