ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में 14 अक्टूबर को कक्षा एलकेजी से दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में खाद्य उत्सव (फूड फेस्टिवल) का आयोजन किया गया। फूड फेस्टिवल में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बताया जाता है कि आयोजित फूड फेस्टिवल में विद्यालय के छोटे बच्चों ने अपने घर से बने विविध खाद्य पदार्थ यथा इडली, चाउमीन, पकौड़ा, चाट, समोसा, पेस्ट्री, झालमुड़ी आदि को व्यवस्थित रूप से उचित गुणवत्ता और उचित भाव में क्रय-विक्रय कर व्यापार का आनंद लिया। इस गतिविधि में कक्षा तीसरी तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
बताया जाता है कि बाजार व्यवस्था को व्यवस्थित व पारदर्शी बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन सक्रिय रहा। इस क्रम में शिक्षक योगेन्द्र प्रताप, हलधर महतो और प्रभात कुमार ने कूपन व्यवस्था लागू की, ताकि लेन-देन में पारदर्शिता बनी रहे। वहीं सीसीए प्रमुख मो. असगर अली एवं संदीप कुमार यादव के निर्देशन में कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ईईडीपी विभाग की प्रमुख लक्ष्मी गुप्ता एवं निकिता सिन्हा ने अपना बहुमूल्य सुझाव और योगदान दिया तथा अंजू कुमारी, खुशबू कुमारी, काजल कुमारी, साक्षी श्रेया, जयंत कुमार एवं खेल शिक्षिका रिफत परवीन ने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में योगदान दिया। विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने कार्यक्रम की सफलता पर बच्चों, उनके अभिभावकों एवं ईईडीपी विभाग सहित समस्त कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
![]()













Leave a Reply