Advertisement

ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र की घटना

मुवावजे की मांग को ले ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम, मौके पर पहुंचे बेरमो डीएसपी

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट के धोवईया के समीप मुख्य सड़क में तेज गति ट्रैक्टर के चपेट में आने से 23 वर्षीय बाइक चालक श्याम लाल हेंब्रम की मौत हो गई। घटना 9 सितंबर की अहले सुबह की बतायी जा रही है।

बताया जाता है कि मृतक युवक धोवईया गांव का रहने वाला था। वह अपनी बाइक से कही जा रहा था कि ट्रैक्टर ने बाइक को धक्का मार दिया। गंभीर चोट आने के कारण युवक की मौत घटना स्थल में ही ही गई। घटना से आक्रोशित रहिवासियों ने मुआवजे की मांग को लेकर धोवईया-पेंक मुख्य सड़क को जाम कर दिया। वही सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पेक नारायणपुर थाना की पुलिस मामले की जांच एवं परिजनों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है।

रहिवासियों के अनुसार मृतक युवक शादी शुदा है। मृतक के पिता रामजी हेंब्रम सहित ग्रामीण राजेश हेंब्रम ने बताया कि मृतक श्याम लाल हेंब्रम घर का इकलौता पुत्र था। उसका एक साल का पुत्र भी है जो अनाथ हो गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं सड़क जाम हटाने को ले ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर मालिक एवं ग्रामीणों के बीच पुलिस की उपस्थिति में मुआवजा को लेकर वार्ता चल रही है।

इस अवसर पर बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह, बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल कुमार महतो, आईल थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी सहित पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नितीश कुमार व् कई थाना के पुलिस अधिकारी तथा जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *