रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गिरिडीह जिला के हद में जमुआ मैदान में 11 अक्टूबर को आजसू पार्टी द्वारा युवा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित युवा जन संवाद में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह के सांसद एवं गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए। कार्यक्रम में युवाओं की आकांक्षाओं, समस्याओं, रोजगार, शिक्षा और झारखंड के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी गई।
इस अवसर पर आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि युवाओं को अवसर देना झारखंड के भविष्य को मजबूत करना है। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष के विचारों को केंद्र में रखते हुए युवा सशक्तीकरण, युवाओं की भागीदारी और उनके सपनों को साकार करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कहा गया कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देना समय की मांग है। झारखंड के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना और उनके लिए बेहतर अवसरों का मार्ग प्रशस्त करना बेहद जरूरी है।
सांसद के संदर्भ में युवा संवाद के दौरान युवाओं की समस्याओं को समझने और उनके बेहतर भविष्य के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता को प्रमुखता दी गई। कहा गया कि रोजगार, शिक्षा और विकास के अवसर युवाओं की प्रमुख अपेक्षाओं में शामिल हैं। युवाओं की आवाज को उचित मंच देना और उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप विकास की दिशा में प्रयास करना जरूरी है।

गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि युवाओं की भूमिका, उनके सपनों और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी को महत्वपूर्ण है। कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें, उनकी प्रतिभा को सम्मान मिले और वे अपने सामर्थ्य के बल पर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें, इसके लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना आवश्यक है।
जमुआ मैदान में आयोजित युवा जन संवाद कार्यक्रम का मुख्य संदेश युवाओं की आकांक्षाओं, समस्याओं और संभावनाओं को करीब से समझना रहा। युवाओं के सपनों को नई दिशा देना, उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रयास करना और झारखंड को सशक्त एवं समृद्ध बनाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता बताया गया। कहा गया कि युवा शक्ति झारखंड की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं को बेहतर अवसर, उचित मार्गदर्शन और विकास में भागीदारी मिलेगी, तभी राज्य की प्रगति के नए आयाम स्थापित किया जा सकता है।
![]()













Leave a Reply