Advertisement

चलकरी की दुष्कर्म पीड़िता के परिजन को नेता प्रतिपक्ष ने भेजवाया खाद्य सामग्री

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह नेता-प्रतिपक्ष एवं प्रथम सीएम बाबूलाल मरांडी ने बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी की कटहलटोला की कथित दुष्कर्म पीड़ित के परिवार को 28 अगस्त को अपने प्रयास से खाद्य सामग्री भेजवाया।

बताया जाता है कि भेजे गए खाद्य सामग्री में चावल, आटा, दाल, तेल, हल्दी, चीनी आदि अन्य सामग्री शामिल है, जो पैकेज में है। ज्ञात हो कि बीते 26 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पीड़िता के आवास पहुंचकर घटित घटना की वस्तु स्थिति से अवगत हुए थे।

आज परिजनों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के अवसर पर भाजपा अंगवाली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर सहित मनोहर नायक, आशीष नायक, सुखनाथ मुर्मू, देवीलाल सोरेन, फूलचंद किस्कू, सुनील ठाकुर सहित आदिवासी समाज के दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *