Advertisement

गोमिया में आजसू पार्टी जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक आयोजित

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। आजसू पार्टी बोकारो जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक जिला के हद में गोमिया में 4 अक्टूबर को आयोजित की गयी। बैठक में गिरिडीह सांसद सहित पूर्व विधायक मुख्य रूप से मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार आजसू पार्टी की बोकारो जिला कार्य समिति की आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिलाध्यक्ष ने की, बतौर मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो, प्रखंड कार्य समिति सदस्य, पंचायत अध्यक्ष, सचिव सहित सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि किसी भी पार्टी की असली ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। कहा कि जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा, तब तक पार्टी मजबूत नहीं हो सकती और जब तक पार्टी मजबूत नहीं होगी, तब तक हम जनता की लड़ाई सड़क से सदन तक नहीं लड़ सकते। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने पंचायत और बूथ पर जाकर संगठन को मजबूत करें। हर बूथ पर 10 से 15 सक्रिय, समर्पित युवाओं की टोली बनाई जाए, जो पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और झारखंडी जनभावना को जन-जन तक पहुंचाएं।

पूर्व विधायक डॉ महतो ने निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं, महिलाओं, किसानों और बुद्धिजीवियों को आजसू पार्टी से जोड़ा जाए। कहा कि आजसू पार्टी हमेशा से झारखंड के हक-अधिकार, विस्थापितों, किसानों, मजदूरों की आवाज रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों और पंचायत प्रभारियों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि अगले एक महीने के अंदर हर पंचायत में बूथ कमेटी का गठन कर सूची जिला कार्यालय को सौंपी जाए।

बैठक में गोमिया प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विपिन नायक, रविंद्र साहू, दीपक कुमार, संदीप स्वर्णकार, सुनील यादव, अनिल प्रजापति, धीरेंद्र पासवान, बेरमो, पेटरवार, कसमार, जरीडीह, चन्दनकियारी, नावाडीह, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष, फुसरो नगर अध्यक्ष सहित जिला कार्य समिति एवं केंद्रीय समिति के सभी सदस्य एवं सभी पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *