एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में के. बी. कॉलेज बेरमो कैरियर काउंसलिंग सेल एवं नियोजनालय बोकारो थर्मल के संयुक्त तत्वावधान में 12 अक्टूबर को निबंधन कैंप सह कैरियर काउंसलिंग सह रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार केबी कॉलेज में कैरियर काउंसलिंग सेल एवं नियोजनालय बोकारो थर्मल, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में अध्ययनरत एवं उतीर्ण छात्रों के नियोजन के लिए निबंधन कैंप एवं कैरियर काउंसलिंग सह रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन जंतु शास्त्र सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
प्राचार्य लक्ष्मी नारायण एवं नियोजनालय बोकारो थर्मल के सुमीत सिंह ने मौके पर बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य कॉलेज के अध्ययनरत एवं उतीर्ण युवाओं के लिए कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन के साथ ही नियोजनालय द्वारा समय समय पर आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाना है।
कॉलेज के कैरियर काउंसलिंग सेल कॉ-ओर्डिनेटर डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि कॉलेज के शिक्षणरत एवं उतीर्ण छात्र छात्राओं को सूचना देकर आमंत्रित किया गया है, ताकि छात्रों को कैरियर मार्गदर्शन करते हुए उनका निबंधन झारखंड नियोजन पोर्टल के माध्यम से नियोजनालय बोकारो थर्मल में किया जा सके। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को वर्तमान तथा पूर्ववर्ती छात्रों से निबंधन हेतु आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, फोटो, ईमेल आईडी की मांग की गई।
निबंधन एवं कैरियर काउंसलिंग सह रजिस्ट्रेशन कैंप में प्राचार्य सहित प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति, नियोजनालय बोकारो थर्मल के सभी प्रतिनिधिगण, कैरियर काउंसलिंग सेल कॉर्डिनेटर समेत सभी विभागों के प्राध्यापक, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास समेत शिक्षकेतर कर्मचारीगण, छात्र छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply