एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज में 7 अक्टूबर को गणित विभाग द्वारा नए छात्र छात्राओं के लिए फ्रेशर सह इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता परीक्षा नियंत्रक डॉ साजन भारती ने की।
कॉलेज के जंतु शास्त्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिसमें गणित विभाग के पाठ्यक्रम की जानकारी सहायक प्राध्यापक डॉ विश्वनाथ प्रसाद ने दी।
जानकारी देते हुए केबी कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि उक्त मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ साजन भारती, विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ विश्वनाथ प्रसाद, कॉलेज के बड़ा बाबू रविंद्र कुमार दास, मो. साजिद समेत अन्य प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण, गणित विभाग के सभी सेमेस्टर के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply