Advertisement

केविन ग्रोगन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। संत जेवियर्स स्कूल बोकारो स्टील सिटी में आयोजित तीन दिवसीय फादर केविन ग्रोगन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन 12 सितंबर को खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में मसी मार्शल कजरकिलो, सहोदय विद्यालय पलामू, मसी मार्शल चरही और कैथोलिक आश्रम भुरकुंडा ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

जानकारी के अनुसार पहले सेमीफाइनल में मसी मार्शल कजरकिलो का मुकाबला सहोदय विद्यालय पलामू से, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मसी मार्शल चरही और कैथोलिक आश्रम भुरकुंडा आमने-सामने होंगे।

वहीं, सीनियर वर्ग में संत रॉबर्ट्स स्कूल हजारीबाग, संत जेवियर्स स्कूल बोकारो स्टील सिटी, संत जेवियर्स स्कूल सीतागढ़ा और सेंट जोसेफ स्कूल महुआडांड़ के बीच लीग मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैथोलिक आश्रम भुरकुंडा के प्रधानाचार्य फादर फिलोमन की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट का समापन 13 सितंबर को फाइनल मुकाबले के साथ होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *