Advertisement

कलश स्थापना के साथ बोकारो में शारदीय नवरात्र शुरू, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पुरे देश सहित झारखंड के बोकारो जिला में 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना शुरू की गई।

जानकारी के अनुसार बोकारो के सेक्टर टू में भी कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना की शुरुआत की गयी। भक्तों ने मां भगवती से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे माहौल में भक्तिमय उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां पूजा-अर्चना के संबंध में पुजारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 11 बजकर 47 मिनट से शाम 6 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित है। उन्होंने श्रद्धालुओं से विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मां भगवती की आराधना करने की अपील की। नवरात्र को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह का विशेष माहौल देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *