प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में प्रखंड कार्यालय द्वारा एसआईआर-26 के अनमेपिंग मामलों को सुलझाने को लेकर 3 सितंबर को विशेष शिविर लगाया गया।
जानकारी के अनुसार विशेष शिविर में बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षकों द्वारा कई बूथों की अनमेपिंग मामले सुलझाए गये। पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, बीएलओ अनीता देवी, ऊषा देवी, पिंकी देवी, मेनका देवी, खातून, बीएलओ पर्यवेक्षक दीपक कुमार महतो, मेघनाथ कुमार, गोपाल टुडू, प्रेम कुमार दास, सफीक आलम, बीरेंद्र महतो, रंजित कुमार, सौरव मिश्रा, रेहान, सूरज रजवार, रोकी कमार सहित चलकरी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के कई शिक्षक मदद को लगे थे। इस अवसर पर पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो द्वारा सभी शिविरों का निरीक्षण किया गया।
![]()













Leave a Reply