Advertisement

आरडीपीएस फुसरो में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में आरडीपीएस विद्यालय फुसरो के प्रांगण में 3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नर्सरी से कक्षा 2 के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका स्वाति माता यशोदा का रुप एवं शिक्षक दिलीप बाउरी नंद बाबा के रुप में श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़े बाल -लीलाओं को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए तथा बच्चों ने श्रीकृष्ण एवं राधा के अनेक बाल एवं किशोर रुपों को प्रस्तुत किया। मौके पर विद्यालय की शिक्षिका राधा दत्ता, लता चक्रवर्ती, बेबी कुमारी, नागेश्वरी कुमारी, उर्मिला कुमारी, अजय रजवार, लाडली कुमारी आदि शिक्षक- शिक्षिका मौजुद रहे।

न्यायालय के फैसले के बाद चाचा-भतीजे में समझौते की पहल

एक अन्य समाचार के अनुसार तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के फैसले के बाद चाचा-भतीजे के बीच चल रहे विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए पेटरवार थाना के चलकरी रहिवासी जमुना प्रसाद केवट के घर के समीप बैठक आयोजित की गई। बैठक में लालू केवट, उनकी भाभी माला देवी और भतीजे अमर कुमार केवट के बीच विवाद को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। मौके पर पेटरवार थाना के एसआई भी पहुंचे थे।

बताया जाता है कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने न्यायालय के निर्णय और आपसी विवाद को समाप्त करने को लेकर अपनी-अपनी बातें रखी। बताया गया कि लालू केवट की ओर से न्यायालय में राशि देने की बात भी सामने आई थी, लेकिन संबंधित पक्ष ने उक्त राशि लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामले का समाधान निकालने पर जोर दिया गया। समझौते के तहत अमर कुमार केवट के आवास एवं जमीन से संबंधित समस्या पर भी चर्चा हुई। बैठक में आवास निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने तथा भविष्य में किसी प्रकार का विवाद नहीं करने को लेकर सहमति बनने की बात कही गई।

इधर, मामले को लेकर पेटरवार थाना के एसआई भी बीते 2 सितंबर को चलकरी पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी ली। बैठक में मौजूद रहिवासियों के बीच मामले को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करने और आगे किसी तरह का विवाद नहीं करने पर सहमति बनाने का प्रयास किया गया। बैठक के अंत में दोनों पक्षों की ओर से समझौते की शर्तों को स्वीकार किया गया तथा उपस्थित जनों ने भी इस पहल का समर्थन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *