एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय मजदूर संगठन हिंद मजदूर सभा से संबद्ध राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) ने बीते 22 अगस्त को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन किया है। यूनियन के पूर्व के क्षेत्रीय सचिव के बजाय मिन्हाजुल आबेदिन को क्षेत्रीय सचिव बनाया गया है।
आरकेएमयू महामंत्री सह सीआईएल (जेबीसीसीआई) सदस्य राजेश कुमार सिंह ने कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर नई कार्यकारिणी की जानकारी दी है। जारी पत्र के अनुसार बोकारो के जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह को क्षेत्रीय समिति का अध्यक्ष और गणेश राम को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। धनंजय कुमार, नागेंद्र प्रसाद, प्रेमजीत प्रसाद, जे.जे. सांगा एवं पीयूष कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मो. मिन्हाजुल आबेदीन को क्षेत्रीय सचिव, जबकि शक्ति सिंह, राकेश कुमार रजक, सतीश वर्णवाल एवं सुभाष सिंह को सहायक सचिव बनाया गया है।
पत्र में विकास सिंह को संगठन सचिव, विनय राम को कोषाध्यक्ष तथा सुरेश राम महतो को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ललन कुमार राम और अरविंद सिंह समेत कुल 15 सदस्यों को शामिल किया गया है। नई समिति के पदाधिकारियों को श्रमिकों, ठेका मजदूरों तथा क्षेत्रीय स्तर पर उत्पन्न समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष उनके समाधान के लिए पहल करने की जिम्मेदारी दी गई है।
आरकेएमयू महामंत्री द्वारा जारी पत्र में यूनियन की ओर से विभिन्न समितियों के लिए भी प्रतिनिधियों के नाम प्रबंधन को भेजे गए हैं। इसमें क्षेत्रीय सलाहकार समिति (एसीसी) सदस्य मिन्हाजुल आबेदीन, क्षेत्रीय वेलफेयर कमिटी सदस्य गणेश राम, क्षेत्रीय सेफ्टी कमिटी शक्ति सिंह तथा क्षेत्रीय हाउसिंग कमिटी सदस्य के रूप में सतीश वर्णवाल को नामित किया गया है।
जानकारी देते हुए पुनर्गठित क्षेत्रीय सचिव मिन्हाजुल आबेदिन ने 24 अगस्त को एक भेंट में कहा कि यूनियन ने प्रबंधन से औद्योगिक संबंधों को सौहार्दपूर्ण बनाए रखने तथा श्रमिक हित से जुड़े मामलों में अपने प्रतिनिधियों को आवश्यक सहयोग देने का आग्रह किया है। कहा कि नई क्षेत्रीय समिति के माध्यम से श्रमिकों और ठेका मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ प्रबंधन के समक्ष रखने तथा समाधान के लिए समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया है। ज्ञात हो कि, समिति के पुनर्गठन से कथारा क्षेत्र में यूनियन की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
![]()













Leave a Reply