प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड अंतर्गत फुसरो नप क्षेत्र के महतो मार्केट स्थित बैद्यनाथ आयुर्वेद केंद्र के संचालक सह युवा व्यवसायी संघ के पूर्व संरक्षक वैद्य दिनेश जोशी के निधन पर 14 अक्टूबर को शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में क्षेत्र के दर्जनों व्यवसायी शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार स्थानीय अपना बाजार फुसरो स्थित युवा व्यवसायी संघ कार्यालय में संघ द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित व्यवसायियों ने दिवंगत वैध जोशी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मौके पर एक मुस्लिम व्यवसायी मो. कलाम ख़ान ने कहा कि कुछ इंसान दुनिया से भले ही चले जाते हैं, लेकिन आमजनों के दिलों में हमेशा बसे रहते हैं। इस कड़ी में दिनेश वैद्य सदैव याद किया जाता रहेगा। व्यवसायी राम छाबड़ा ने कहा कि दिनेशजी सदैव स्पष्ट बाते करते थे। सही को सही और गलत को गलत कहने से वे कभी नहीं चुके। सामने कितना भी बड़ा आदमी हो, अगर वह ग़लत है तो उन्होंने उसको ग़लत ही बताया। उन्हें स्पष्टवादिता के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत जोशी हमेशा निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा करते रहे। उन्हें लेशमात्र भी कोई लालच नहीं था।मौके पर उपस्थित उनके बड़े भ्राता उमेश जोशी बातें सुन भावविभल हो उठे और उनके नेत्रों से आशु निकल गए। अंत में दो मिनट का मौन रख कर उनके मोक्ष की कामना की गई।
![]()













Leave a Reply