राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार जिले के बोकारो थर्मल सहित अन्य सभी थाना क्षेत्रों में 24 अगस्त को फुट पेट्रोलिंग (पैदल गश्ती) की गई। यह गश्ति अपराध नियंत्रण एवं मिलाद उल नबी त्यौहार शांति पूर्वक मनाने को लेकर की गई।
जानकारी के अनुसार जिला के हद में बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव के नेतृत्व में विभिन्न चौक चौराहों, मुख्य बाजार, बैंक व एटीएम, बस स्टैंड व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में पुलिस कर्मियों द्वारा पैदल गस्त किया गया, ताकि थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था ठीक रहे। साथ ही पुलिस द्वारा सतर्कता बढ़ाते हुए मनचलों, असामाजिक तत्त्वों एवं संदिग्घ गतिविधियों पर निगरानी भी रखी जा रही है।
इस अवसर पर स्थानीय रहिवासियों से मिलाद उल नबी त्यौहार शांति पूर्वक एवं आपसी भाई चारे के साथ मनाने की अपील की गयी। विशेष गस्ती टीम में स्वयं थाना प्रभारी पिंकु यादव के अलावे एसआई रविन्द्र कुमार, कृष्णा उरांव, पंकज भारद्वाज आदि पुलिस बल के जवान शामिल थे।
![]()













Leave a Reply