Advertisement

अंगवाली की सिलाई, कढ़ाई प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों के बीच प्रमाण-पत्र वितरित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। रियल स्कॉलर सोसाइटी बोकारो द्वारा फैशन डिजाइनिंग के सफल प्रशिक्षणार्थियों के बीच विभाग द्वारा 15 अक्टूबर को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।

जानकारी के अनुसार फैशन डिजाइनिंग स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के अंगवाली सहित विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर सफल प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। ज्ञात हो कि, इस पहल के माध्यम से प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत की सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

इसके पूर्व मुर्गाटाल एवं कसमार, बालीडीह, मधुकरपुर, चंद्रामोड़, पेटरवार, बीजूलिया, चंद्रपुरा, तेलो एवं बिरनी, जैनामोड़, बेरमो, अंगवाली, गोमिया एवं गोपीनाथपुर आदि गांव में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
इस अवसर पर रियल स्कॉलर सोसाइटी के प्रोजेक्ट हेड रविंद्र कुमार ने सभी प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने लाभार्थियों को अपने कौशल का बेहतर उपयोग करने, आत्मनिर्भर बनने तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर धीरज कुमार ठाकुर ने कहा कि फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी योग्य लाभार्थियों को बोकारो हैंडीक्राफ्ट एवं हैंडलूम प्रोड्यूसिंग कंपनी से जोड़कर रोजगार एवं आजीविका के साधन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा हैं। इसका उद्देश्य प्रशिक्षित लाभार्थियों को काम के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें जॉब सिक्कर से जॉब क्रिएटर बनने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। मौके पर संस्था के ऑफिस वियरर अप्पू प्रजापति वितरण व्यवस्था में सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *