अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के न्यायाधीश न्यायमूर्ति (जस्टिस) विपुल मनुभाई पंचोली ने 11 सितंबर को सपरिवार सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
जानकारी के अनुसार न्यायमूर्ति पंचोली सुबह सवा ग्यारह बजे मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान हरिहरनाथ का दुग्धाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्ला’ ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

मंदिर न्यास समिति सचिव द्वारा भविष्य में पुनः बिहार आने पर मंदिर पधारने का निमंत्रण दिए जाने पर न्यायमूर्ति पंचोली भावुक हो गए। उन्होंने स्नेहपूर्वक कहा कि अगली बार बिहार आने पर वे पटना जाने से पूर्व बाबा हरिहरनाथ मंदिर आने को प्राथमिकता देंगे। न्यायमूर्ति ने अपने अंग्रेजी में मूल वक्तव्य में कहा कि पुजा हैज बीन परफॉर्मड इन अ वैरी गुड मैनर, वी फील प्लीजर इन सेम अर्थात् पूजा बहुत ही अच्छे तरीके से संपन्न हुई है, हमें इसमें अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। सफल पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने मंदिर व्यवस्था और पूजा पद्धति पर प्रसन्नता व्यक्त की।
![]()













Leave a Reply