जदयू-राजद समेत 27 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया 6 अक्टूबर को सम्पन्न हो गई। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सारण प्रमंडल मुख्यालय छपरा द्वारा जारी नामांकन से संबंधित समेकित प्रतिवेदन के अनुसार आज तक कुल 27 नामांकन पत्र दाखिल किए गये।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। इसके बाद आगामी 23 अक्टूबर को मतदान एवं 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

जानकारी के अनुसार नामांकन के अंतिम दिन 6 अक्टूबर को 7 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें सभी निर्दलीय के रूप में नामांकन किए हैं। उनमें बैतुल्लाह अंसारी, कैलाश तिवारी, नुमान अहमद खान नजमी, रमेन्द्र राय (2 सेट में), प्रदीप कुमार, हिमांशु शेखर तथा नाजीर हुसैन शामिल हैं।
वहीं बीते 5 अक्टूबर को नामांकन करने वाले 9 अभ्यर्थियों में निर्दलीय विद्या सागर विद्यार्थी (2 सेट में), निर्दलीय मनोहर कुमार श्रीवास्तव, निर्दलीय सैयद नजमुल होदा (2 सेट में), राष्ट्रीय जनता दल से जयराम यादव (2 सेट में), जनता दल यूनाइटेड से आनंद पुष्कर (2 सेट में), निर्दलीय डॉ राहुल राज (2 सेट में), निर्दलीय राम पुकार सिन्हा, निर्दलीय इमाम हसन तथा निर्दलीय लालू प्रसाद यादव शामिल हैं।i
इससे पूर्व बीते 3 अक्टूबर सहित अन्य तिथियों में जन सुराज के आफाक अहमद समेत अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। आज की तिथि तक सभी 27 नामांकनों की सूची निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में संधारित है। जिसे ज्ञापांक- 62/निर्वा. प्रतिलिपि अशोक प्रियदर्शी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग बिहार, पटना को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।
![]()













Leave a Reply