एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने 8 अक्टूबर को सड़क पर खुले घूमने वाले मवेशियों से संबंधित पशुचालकों व ग्रामीणों को जागरूक बनाने हेतु डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया।
कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व व अगुवाई में गोद लिए गांव बोड़िया उत्तरी पंचायत में सड़क पर खुले घूमने वाले मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने व ग्रामीणों एवं पशुचालकों को जागरूक करने के लिए डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर डॉ प्रभाकर ने कहा कि ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर बैठक कर यह तय करना होगा कि कोई भी अपने पशुओं को चराने के लिए राजमार्गो या मुख्य सड़कों के पास न छोड़ें। नियमों की अनदेखी कर मवेशियों को सड़क पर छोड़ने वाले पशु चालकों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन द्वारा दंडात्मक कानूनी करवाई व जुर्माना वसूलने का प्रावधान है।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयं सेवकों ने पोस्टर स्लोगन के माध्यम से संदेश देने का कार्य किया, जिनमें सुमीत कुमार सिंह, सोनू कुमार शर्मा, करण कर्मकार, अभिषेक आनंद, नीतू कुमारी, आदि शामिल रहे।

पोस्टर के माध्यम से संदेश दिया गया कि पशुओं को खुला न छोड़ें, इससे दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। मवेशियों के सींग, गले या पैरों पर रेडियम या रिफ्लेक्टिव बैंड या कॉलर लगाएं, ताकि वाहन चालकों को दूर से पशु दिख सके। सड़क पर पशुओं के कारण बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। सड़क दुर्घटना का यह अब महत्वपूर्ण कारण बनता जा रहा है।
डोर टू डोर जागरूकता अभियान में कार्यक्रम पदाधिकारी, स्वयं सेवक सहित ग्रामीण रहिवासी सीता देवी, बासुदेव महतो, रवि तुरी, पायल कुमारी, चेतलाल महतो, सरिता देवी, रवि कुमार महतो, गणपत कुमार महतो, देवकी देवी, पुष्पा देवी, हुलासी देवी, गुलाबी देवी, रमेश महतो, सुभद्रा देवी आदि की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply