Advertisement

श्रमिक कल्याण व् एकता दिवस के रूप में मनी मजदूर नेता सूर्यनाथ सिंह की पुण्यतिथि

सूर्यनाथ सिंह ने कोयला मजदूरों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया-राजीव

कोयलांचल में ईमानदार मजदूर नेता के रूप में जाने जाते थे सूर्यनाथ बाबू-मुकेश

सूर्यनाथ सिंह हमेशा मजदूर मसीहा के रूप में याद किए जाते रहेंगे-संजीत

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के मजदूर नेता सूर्यनाथ सिंह की 12वी पुण्यतिथि जिला के हद में महिला मंडल करगली में 28 अक्टूबर को श्रमिक कल्याण और एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता मधुसूदन सिंह और संचालन मजदूर नेता आर उनेश व भाजपा नेता भाई प्रमोद सिंह ने किया।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में सीसीएल ढोरी के जीएम राजीव कुमार सिंह, बीएंडके जीएम प्रोडेक्शन सुधीर कुमार सिंह सहित विभिन्न दलों व् संगठनों के नेता व् गण्यमान्य शामिल हुए और दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित का श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर ढोरी जीएम राजीव कुमार सिंह ने कहा कि बेरमो कोयलांचल में श्रमिक नेता सूर्यनाथ सिंह कोयला मजदूरों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने संघर्षों की बदौलत अपनी पहचान बनाई थी।

सूर्यनाथ सिंह के जीवन से मजदूरों के लिए त्याग, समर्पण एवं जन सेवा सीखने की जरूरत है। बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि कोयलांचल में ईमानदार मजदूर नेता के रूप में जाने जाते थे सूर्यनाथ बाबू। बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह ने कहा कि सूर्यनाथ सिंह हमेशा मजदूर मसीहा के रूप में याद किए जाएंगे। सूर्यनाथ सिंह के वसूल और विचारों को स्मरण करने की जरूरत है। अमलो पीओ शैलेश प्रसाद व खासमहल पीओ शुमेधानन्दन ने कहा कि आज कोयला मजदूरों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। सूर्यनाथ सिंह ने अपने जीवन काल में मजदूर और गरीबों की आवाज को बुलंद किया। उनके द्वारा समाज और मजदूर हित के लिए किए गए कार्यों को भूलाया नहीं जा सकता है।

झामुमो नेता हीरालाल मांझी, भाजपा नेता लक्ष्मण नायक व मजदूर नेता भागीरथ शर्मा ने कहा कि सूर्यनाथ बाबू का सदा श्रमिक हित के लिए तत्पर रहते थे। कहा कि बेरमो की जो समावेशी परंपरा है वह बहुत कम जगह देखने को मिलती है। जिला परिषद सदस्य अशोक मूर्म, शहजादी बानो व ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह व रश्मि सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सूर्यनाथ सिंह से हम सबों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिला था। हमेशा उनकी कमी खलेगी। कहा कि श्रमिक हित की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे। कहा कि स्वर्गीय सिंह ऐसे नेता थे जो मजदूरों की हित से कभी समझौता नहीं किया। कहा कि सूर्यनाथ बाबू ऐसे श्रमिक नेता थे जिनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं था।

मजदूर नेता विकास सिंह तथा काशीनाथ केवट कहा कि सूर्यनाथ सिंह से यूनियन नेताओं प्रेरणा लेने की जरूरत है, ताकि आज समाज में जो समरसता देखने को मिल रही है वह इन जैसे नेताओं की देन है। सूर्यनाथ बाबू के विचारों को हम सब मिलकर आगे ले जाए। कहा कि अपने लिए सभी जीवन जीते हैं जो दूसरों के लिए जीवन जीते हैं। उन्हीं को हमेशा याद करते हैं। सूर्यनाथ बाबू ने बाहरी-भीतरी जात-पात की राजनीति कभी नहीं किया। थाना प्रभारी नित्यानंद महतो और शिक्षाविद रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सिंह ईमानदार नेता के रूप में जाने जाते थे।

इस अवसर पर फुसरो के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सुरेंद्र सिंह के टीम द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। गायक जयप्रकाश चौहान व दया व्यास की टीम ने दर्जनो भजन प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन राजद के पूर्व महासचिव अनवर आलाम ने किया।

मौके पर प्रबंधक एचआर पीएन सिंह, करगली वाशरी पीओ वी एन पांडेय व राजेश कुमार, सेल आफिसर विवेक कुमार, हरेंद्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, उत्तम सिंह, सुबोध सिंह पवार, छेदी नोनिया, आशुतोष सिंह, टुनटुन तिवारी, जगरनाथ राम, शिवलाल रविदास, सरस्वती देवी, दिनेश सिंह, बृज बिहारी पांडेय, जितेंद्र दूबे, भोलू खान, महताब खान, दिपक महतो, जवाहर लाल यादव, चिंतामणि महतो, बैजनाथ महतो, जयनाथ मेहता, जयराम सिंह, सूरज महतो, मुरारी सिंह, रईस आलम, महेन्द्र चौधरी, हरिनारायण सिंह, वीरू हरि, कृष्ण कुमार चांडक, कृष्ण कुमार, रामेश्वर कुमार मंडल, विनय कुमार मानकी, परवेज अख्तर, महारुद्र नारायण सिंह, वैभव चौरसिया, इलियास, मंजूर फैजान, राजेन्द्र अग्रवाल, इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, पवन सिंह, तुलसी महतो, नौशाद खान, बालेश्वर महतो, डी.पी मौर्या, निरंजन सिंह, डोमन पासवान, मनोज पासवान, आनंद विश्वकर्मा के अलावे अभय सिंह, पिंटू सिंह सहित सैकड़ो गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *