Advertisement

वीडियो संवाद द्वारा जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित

संचालित 147 आधार केंद्रों की समीक्षा, निष्क्रिय केंद्रों को सक्रिय करने का निर्देश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर को जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की गयी।

जानकारी के अनुसार अपर समाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी सुनील चन्द्र की अध्यक्षता में वीडियो संवाद के माध्यम से आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित आधार केंद्रों की स्थिति, उनकी क्रियाशीलता तथा आधार पंजीकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में ऑनलाइन माध्यम से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम), भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रतिनिधि अब्दुल कलाम, डीपीओ यूआईडी शैलेंद्र मिश्रा, शिक्षा विभाग के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक डाक अधीक्षक, बोकारो तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रतिनिधि सहित संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

समीक्षा के दौरान डीपीओ यूआईडी ने बताया कि बोकारो जिले में कुल 147 आधार केंद्र संचालित हैं। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि बीआरसी स्तर पर उपलब्ध चार आधार किट निष्क्रिय हैं। अपर समाहर्ता ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर निष्क्रिय आधार किट को पुनः सक्रिय कराने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता ने आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार पंजीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया। अपर समाहर्ता ने डीपीओ यूआईडी को शिविरों का रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर बच्चों का आधार पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता ने संबंधित पदाधिकारियों को जिले में संचालित आधार केंद्रों की स्थिति का नियमित अनुश्रवण करने तथा आधार पंजीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही, आधार केंद्रों में किए जा रहे पंजीकरण से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य सुनिश्चित करने को कहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *