Advertisement

राज्य में विकास से ज्यादा राजनीति कर रही है हेमंत सरकार-अर्जुन मुंडा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर विकास के बजाय राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के अवसर तलाशने के बजाय राजनीतिक मुद्दों को अधिक महत्व दे रही है।

मुंडा ने 25 अगस्त को कहा कि खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक (एमएमडीआर) 2026 से कई जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने राज्य को मिलने वाली खनिज मद की राशि के उपयोग पर भी सवाल उठाया। शेष राशि से अब तक हुए विकास कार्यों के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब राज्य सरकार को देना चाहिए।

केंद्र पर राशि बकाया होने के आरोप पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुंह से कुछ भी बोला जा सकता है। मुंडा ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की राशि के खर्च पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि फंड की राशि आखिर कहां खर्च हो रही है। अवैध कोयला कारोबार पर कार्रवाई को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि कार्रवाई होते ही सरकार को पेट में दर्द होने लगता है। उन्होंने कहा कि राज्य की मौजूदा स्थिति को पूरा देश देख रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *