रोमांचक मुकाबले में आरव स्पोर्टिंग बना चैंपियन
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर प्रखंड के मोगरा फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय स्व. मानसिंह सिंकु मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का 24 अगस्त को समापन हो गया।
फाइनल मुकाबले में आरव स्पॉटिंग ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीजीसी झींकपानी को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के शुरुआत से ही आरव स्पॉटिंग के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और मध्यांतर से पहले एक गोल कर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में एक और गोल दागकर टीम ने मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक एवं पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है। जीतने वाली टीम को बधाई, वहीं हारने वाली टीम को निराश होने की जरूरत नहीं है। मेहनत और लगन से आगे बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करें।
नव युवक संघ मोंगरा के अध्यक्ष जगन्नाथ दास ने मुख्य अतिथि को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं सम्मानित अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता की विजेता रही आरव स्पॉटिंग को ₹80,000 नगद+ ट्रॉफी+ फुटबॉल पुरस्कार, वही उप विजेता जीजीसी झींकपानी को ₹60,000 नगद + ट्रॉफी + फुटबॉल, तृतीय पुरस्कार फ्रेंड्स क्लब ओडिशा को ₹20000 + ट्राॅफी+ फुटबॉल, चतुर्थ कुमारडूंगी एफसी को 20000 + ट्राॅफी+ फुटबॉल, पंचम जलडीहा एफसी को ₹10000 + ट्राॅफी+ फुटबॉल, षष्ठम रॉयल स्पोर्टिंग को ₹10000 + ट्राॅफी+ फुटबॉल देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर रेंजर जितेंद्र प्रसाद सिंह, मुंडा सोमनाथ सिंकु, बिपिन सिंकु, निर्मल सिंकु, सुरेश दास, राजू पान, गुरुचरण सिंकु, चंद्रमोहन सिंकु सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply