प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। इस्लाम धर्म के पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर धनबाद जिला के हद में विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों में विशेष रूप से सजावट की गयी है।
मिलाद-उन-नबी के जन्म दिन के अवसर पर मुस्लिम इलाकों, मस्जिद और इमवाडा को लाइट बत्ती तथा रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है।
त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। हर एक थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित कर शांति समिति सदस्यों के साथ समस्या का आदान-प्रदान किया गया। जिला के हद में वासेपुर, आजाद नगर, नया बाजार, केंदुआ, कतरास, निरसा, गोविंदपुर, बलियापुर, सिंदरी, झरिया ऊपर कुली, चौथाई कुली, शमशेर नगर, भागा, फुसबंगला, बरारी, रमजानपुर, आलमनगर, बड़कीटांड एवं जोरापोखर थाना में थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक में त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया गया।
![]()













Leave a Reply