Advertisement

मन्नत पूरी होने पर बाजारटांड़ कसमार में माता का जागरण

सपरिवार श्रृषिकेश चौबे द्वारा बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा व् जागरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बाजारटांड़ कसमार स्थित बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती के दरबार में स्थानीय रहिवासी श्रृषिकेश चौबे द्वारा मन्नत पूर्ण होने के उपरांत सपरिवार पूजा-पाठ एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धा और भक्ति के साथ माता जागरण का आयोजन कराया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता के भजनों में देर रात तक भक्तिरस में डूबे रहे।

जानकारी के अनुसार मन्नत पूरी होने के उपरांत आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रृषिकेश चौबे एवं उनके परिवार ने विधि-विधान के साथ बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। यज्ञ के बाद माता जागरण में भक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि मन्नत पूर्ण होने के बाद माता के दरबार में जागरण और पूजा-पाठ कराना आस्था एवं श्रद्धा का प्रतीक है। मां भगवती की कृपा से परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे, यही कामना है। मौके पर चौबे ने कहा कि भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की कृपा से हमारी मन्नत पूर्ण हुई।

इसी खुशी और कृतज्ञता के भाव से सपरिवार पूजा-पाठ, यज्ञ एवं माता जागरण कराया। कहा कि मां भगवती और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद पूरे परिवार एवं क्षेत्रवासियों पर बना रहे। इस पावन अवसर पर सम्मिलित श्रद्धालुओं ने भी परिवार के लिए मंगलकामना की तथा माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *