रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अखंड भारत पर्यावरण यात्रा के 12वें दिन 30 अक्टूबर को पर्यावरण प्रेमी और यात्रा के प्रतिनिधि बबलू कुमार महतो गुमला जिला मुख्यालय पहुँचे। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) से शिष्टाचार मुलाकात की और क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण तथा वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की।
पर्यावरण प्रेमी बबलू ने वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गुमला जिले के वनों, जैव विविधता तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष (विशेषकर हाथी प्रभावित क्षेत्रों) को कम करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और विद्यार्थियों को जागरूक करने और वन प्रबंधन में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित आवश्यक है। कहा कि यात्रा के माध्यम से केवल संदेश फैलाना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक जिले के स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र, समस्याओं और संरक्षण प्रयासों को गहराई से समझना इस मुहीम का मुख्य ध्येय है।
पर्यावरण मित्र बबलू ने कहा कि अखंड भारत पर्यावरण यात्रा का उद्देश्य केवल आमजनों तक जागरूकता पहुँचाना नहीं है, बल्कि देश और राज्य के हर जिले में जाकर धरातलीय स्थितियों को देखना, समझना और स्थानीय प्रशासन व वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को एक नई दिशा देना है। कहा कि जब तक जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति एक साथ नहीं आएगी, तब तक प्राकृतिक धरोहर और वन्यजीवों की सुरक्षा पूर्ण रूप से संभव नहीं है।
![]()













Leave a Reply