Advertisement

बोनस की मांग को लेकर आउटसोर्स मजदूरों का पीट मीटिंग एवं मार्च

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जनता मजदूर संघ के बैनर तले आउटसोर्स मजदूरों द्वारा बोनस की मांग को लेकर 6 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी में पीट मीटिंग एवं मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित रहे और अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई।

जानकारी के अनुसार आयोजित पीट मीटिंग के दौरान मजदूरों ने कहा कि वे कोलियरी के उत्पादन कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, इसलिए उन्हें भी उचित बोनस का लाभ मिलना चाहिए। मजदूरों ने प्रबंधन से बोनस के भुगतान को लेकर शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की। पीट मीटिंग कार्यक्रम में पारस नाथ गिरि, रणजीत सिंह, मुरारी यादव, नरेश यादव, भोला कुमार, ललन गिरि, गोपाल गिरि, संजय यादव, मनोज यादव, मोईन खान, दीपक यादव, लखन महतो, मोहम्मद खान, किरोधर करमाली, गुड्डू यादव, राहुल महतो, इंद्रजीत सिंह, वीरेंद्र महतो, कोमल साव सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान सैकड़ों आउटसोर्स मजदूरों ने मार्च में भाग लिया और बोनस की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। मजदूरों ने कहा कि उनकी जायज मांगों पर प्रबंधन द्वारा जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *