Advertisement

बीएंडके क्षेत्र में मनाई गई महात्मा गांधी व् लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

एन. के. सिंह/बेरमो(बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार झा, पीएन सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं, करगली गेट के समीप स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित गणमान्य जनों ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन एवं देशसेवा के आदर्शों को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। महाप्रबंधक झा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं, जो हमें सत्य, अहिंसा और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस   अवसर पर एसओ एचआर विनय रंजन टुडु, प्रबंधक एचआर पीएन सिंह सहित यूनियन प्रतिनिधि राम निहोरा सिंह, डी पी मौर्या, कैलाश ठाकुर, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *