राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। कांवड़िया श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग के उद्देश्य से श्रीशिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल 23 अगस्त को बोकारो थर्मल त्रयोदशी मंदिर प्रांगण से बाबा धाम के लिए रवाना हुए।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह राजद नेता योधन नायक ने बताया कि 24 अगस्त को चौथी सोमवारी के पावन अवसर पर कांवड़िया पथ में ट्रस्ट की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में श्रद्धालुओं के बीच आवश्यक सामग्रीयों का वितरण कर उन्हें सेवा एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक सह सचिव भुनेश्वर साहू ने कहा कि कांवड़िया श्रद्धालुओं की सेवा करना ट्रस्ट के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ट्रस्ट परिवार अपनी ओर से हर संभव सहयोग करेगा।
इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों में विनोद कुमार साव, उमेश कुमार महतो, कमल प्रसाद महतो, लालचंद महतो, भुनेश्वर कुमार महतो सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply