एस. पी. सक्सेना/बोकारो। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर छठ घाट की साफ-सफाई, मार्ग मरम्मति आदि के प्रति बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत की मुखिया ने गंभीरता दिखाई है।
उक्त जानकारी देते हुए मुखिया पुत्र एवं क्षेत्र के समाजसेवी बबलू कुमार यादव ने 29 अक्टूबर को बताया कि बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी ने छठ घाटों व् मार्गो की मरम्मति तथा साफ सफाई की मांग को लेकर ओएनजीसी के सीबीएम को पत्र प्रेषित की है, जिसमें छठ पर्व से पहले बांध पंचायत के महली बांध बाबूराम छठ घाट की साफ सफाई सहित छठ व्रतियों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर छठ मार्ग की मरम्मति की मांग की गयी है।
![]()













Leave a Reply