प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के पोंडा पंचायत अंतर्गत धधकिया गांव की वार्ड सदस्य मीना मुखर्जी का बीते 27 अगस्त की रात निधन हो गया। वे 68 वर्ष की थी।
उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दूसरे दिन 28 अगस्त को खांजो नदी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
ज्ञात हो कि दिवंगत मीना मुखर्जी वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव में निर्विरोध वार्ड सदस्य चुनी गई थीं। अपने कार्यकाल के दौरान वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। पंचायत एवं अपने वार्ड के विकास से जुड़े कार्यों को लेकर भी वे हमेशा सक्रिय रहती थी। ग्रामीणों के सुख-दु:ख में साथ खड़ी रहना और जरूरतमंदों की मदद करना उनकी प्रमुख विशेषता थी। उनके सरल एवं मिलनसार व्यवहार के कारण ग्रामीणों के बीच उनकी अच्छी पहचान थी।
उनके आकस्मिक निधन पर पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मीना मुखर्जी के निधन से गांव ने एक सक्रिय एवं संवेदनशील जनप्रतिनिधि खो दिया है। उनके सामाजिक योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
खांजो नदी स्थित श्मशान घाट में हुए अंतिम संस्कार में जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, पोंडा पंचायत के मुखिया हारू रजवार, पूर्व वार्ड सदस्य विकास मुखर्जी, अमलेश मुखर्जी, कमलेश मुखर्जी, आभाष मुखर्जी, राहुल मुखर्जी, विश्वजीत मुखर्जी, काजल मुखर्जी, स्वरूप पंडा, मलय मुखर्जी, लालटू मुखर्जी, अरूप मुखर्जी, उत्तम मुखर्जी, अनूप मुखर्जी, प्रदीप मुखर्जी, मकुल मुखर्जी, देवाशीष मुखर्जी, नीलकंठ मुखर्जी, शीतल मुखर्जी, श्रीकांत मुखर्जी, कामदेव मुखर्जी, संजय मुखर्जी, नयन मुखर्जी, अनुपम मुखर्जी, हलधर मुखर्जी, बिट्टू मुखर्जी, भवानी प्रसाद मुखर्जी, भोलानाथ मुखर्जी, तापस मुखर्जी, हृदय मुखर्जी समेत दर्जनों ग्रामीण रहिवासी मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply