Advertisement

पुरानी कमिटी भंग कर अंगवाली में गुलामान-ए-मुस्तफा नई अंजुमन कमिटी गठित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मुस्लिम मोहल्ला स्थित मस्जिद परिसर में 28 अक्टूबर को एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पुरानी कमिटी को भंग कर गुलामान-ए-मुस्तफा नई अंजुमन कमिटी का गठन किया गया।

जानकारी के अनुसार चुनाव का नेतृत्व चलकरी के सदर मो. समीर अंसारी, तुपकाडीह के सदर जहांगीर अंसारी, मो. गुलाम दस्तगीर आदि कर रहे थे। चुनाव निर्विरोध हो गया। नए सदर बतौर मुरसलीम अंसारी, सचिव के पद पर जियाउद्दीन अंसारी एवं कोषाध्यक्ष बतौर ग्यास अंसारी चुने गए। तीनों को भरी सभा में शपथ दिलाई गई।

मौके पर मुख्य रूप से मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार, देवब्रत जायसवाल, उप मुखिया रियाज अहमद आदि ने अपने उद्बोधन में चयनित तीनों प्रतिनिधियों को नई कमिटी को सही तौर पर चलाने की सलाह दी। मौके पर पूर्व सदर (अंगवाली) जमीरुद्दीन अंसारी, एकराम उद्दीन, खुर्शीद अहमद, अजीत रविदास, एनायत हुसैन, आलेनबी अंसारी, मो. यासीन सहित मुहल्ले के दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *