Advertisement

दुर्गा चरण महतो के परिवार को ₹8 लाख मुआवजा और नौकरी का आश्वासन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला रहिवासी मृतक दुर्गा चरण महतो के परिजनों को न्याय और उचित मुआवजे की मांग को लेकर लगभग 30 घंटे तक चला आंदोलन आखिरकार बीते 22-23 अगस्त की देर रात समाप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार लगातार चली वार्ता के बाद रात करीब 3 बजे ईएसएल वेदांता प्रबंधन, मृतक के परिजनों और सियालजोरी थाना प्रभारी रंजीत यादव की मध्यस्थता में सहमति बनी। वार्ता में प्रबंधन ने मृतक के परिवार को ₹8 लाख मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को नियोजन देने पर सहमति जताई। प्रबंधन के प्रस्ताव पर मृतक के परिजनों ने भी अपनी सहमति दे दी। इसके बाद लंबे समय से चल रहे आंदोलन को समाप्त कर दिया गया।

लगभग 30 घंटे तक चले आंदोलन के दौरान मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि, सभी पक्षों ने संयम और संवाद का रास्ता अपनाते हुए समाधान निकालने का प्रयास किया। देर रात वार्ता सफल होने के बाद आंदोलनकारियों ने राहत की सांस ली। अब परिजनों को तय सहमति के अनुसार मुआवजा और नियोजन की प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *