प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट के वरिष्ठ अधिवक्ता सह पत्रकार हरिशंकर प्रसाद की माता कुंती देवी का बीते दिनों निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थी। वे गिरिडीह जिला के हद में बक्शीडीह रोड स्थित अपने आवास पर रह रही थीं।
जानकारी के अनुसार बीते 8 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार गिरिडीह में किया गया। दिवंगत कुंती देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र हरिशंकर प्रसाद तेनुघाट में वरिष्ठ अधिवक्ता सह पत्रकार हैं, जबकि दूसरे पुत्र नागेश्वर प्रसाद वन विभाग से सेवानिवृत्त हैं। दोनों पुत्र अपनी माता की सेवा में तत्पर रहे। वहीं हरि शंकर प्रसाद के एक पुत्र आशुतोष शंकर प्रसाद भी तेनुघाट में अधिवक्ता हैं।
दिवंगत माताजी के निधन की सूचना पर तेनुघाट के मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा, जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, अधिवक्ता जगदीश मिस्त्री, बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, रमेन्द्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, रतन कुमार सिन्हा सहित चित्रगुप्त परिवार के गणमान्य जनों ने शोक व्यक्त किया है।
वहीं *जगत प्रहरी* के ब्यूरो प्रमुख एस. पी. सक्सेना, सिद्धार्थ पांडेय, रंजन वर्मा, ए. के. जायसवाल, एन. के. सिंह, अशोक कुमार, युधिष्ठिर महतो, राजेश कुमार, विजय कुमार साव, पीयूष पांडेय, अवध किशोर शर्मा, बेरमो के पत्रकार राकेश वर्मा, अनंत कुमार, मुकेश ठाकुर, संजय रवानी, मिथिलेश वर्मा आदि ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
![]()













Leave a Reply