एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सिविल सर्जन बोकारो डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एन.पी. सिंह के सहयोग से 26 अगस्त को सदर अस्पताल बोकारो में दो मरीजों की सफल ऑर्थोपेडिक सर्जरी की गई। ऑपरेशन अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अमित ने की।
जानकारी के अनुसार पहले मामले में जिला के हद में चास रहिवासी 24 वर्षीय अंकित मिश्रा को बाएं हाथ में चोट लगने के बाद दर्द, सूजन एवं हाथ चलाने में कठिनाई की शिकायत के साथ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में बाएं हाथ की उलना हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया। आवश्यक जांच के बाद उनकी सफलतापूर्वक ऑर्थोपेडिक सर्जरी की गई। वहीं दूसरे मामले में चास रहिवासी 54 वर्षीया मीरा देवी को चोट लगने के बाद दाएं हाथ की कोहनी में दर्द, सूजन एवं हाथ चलाने में कठिनाई की शिकायत थी। जांच में दाएं हाथ के ओलेक्रनों में फ्रैक्चर पाया गया। आवश्यक जांच के पश्चात उनकी भी सफलतापूर्वक सर्जरी की गई।
उपरोक्त दोनों मरीजों की सर्जरी ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अमित द्वारा की गई, जबकि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ सौरभ सांख्यायन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऑपरेशन के दौरान दोनों मरीजों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी गई तथा किसी प्रकार की महत्वपूर्ण जटिलता नहीं पायी गयी।ऑपरेशन के बाद दोनों मरीजों की स्थिति स्थिर है। उन्हें पोस्ट-ऑपरेटिव निगरानी में रखा गया तथा आगे की चिकित्सा एवं देखभाल ऑर्थोपेडिक टीम की सलाह के अनुसार जारी है।
सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने सफल सर्जरी के लिए चिकित्सकीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल बोकारो में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल की टीम निरंतर प्रयासरत है।
![]()













Leave a Reply