Advertisement

डीपीएस बोकारो के वार्षिकोत्सव नक्षत्र में 429 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो का वार्षिकोत्सव नक्षत्र 30 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा और विशिष्ट अतिथि बीआईटी मेसरा के प्रोफेसर डॉ सुदीप दास ने सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा छह से 11वीं तक के 429 विद्यार्थियों को बैज एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। लगातार तीन वर्षों तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ब्लू बैज और ब्लू ब्लेजर प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आईजी शैलेन्द्र सिन्हा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सपनों को साकार करने के लिए शॉर्टकट नहीं, बल्कि सतत परिश्रम जरूरी है। वहीं, डॉ दास ने जिज्ञासु बने रहने और असफलताओं से सीखने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ ए.एस. गंगवार ने सफलता के लिए त्याग, समर्पण और निरंतर मेहनत को आवश्यक बताया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय की वार्षिक पत्रिका डिप्स रिफ्लेक्शन का विमोचन भी किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *