वृक्ष पर्यावरण की रक्षा हीं नहीं जीवन, जल व् जैव विविधता का आधार-विधायक
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत मुण्डुई में 22 अगस्त को वन महोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित 77वें वन महोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु शामिल होकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित झारखंड और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया। विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि जीवन, जल और जैव विविधता के भी आधार हैं। हम सभी मिलकर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लें और एक हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध झारखंड के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएँ।
मौके पर जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, प्रखंड प्रमुख बुधराम पूर्ति, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु, मानकी दीपक लागुरी, मकर ध्वज सरदार, संदेश सरदार, नारायण दास, परमेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply