Advertisement

चिन्मय विद्यालय में रक्षाबंधन व जन्माष्टमी पर विशेष एसेंबली का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चिन्मय विद्यालय बोकारो में 27 अगस्त को रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशेष एसेंबली आयोजित की गई। कार्यक्रम में कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने से हुई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार ने मेडल पहनाकर शुभकामनाएं दी।

मौके पर विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार और प्राइमरी शैक्षणिक पर्यवेक्षक रश्मि शुक्ला मौजूद रहीं। प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्वों की शुभकामनाएं देते हुए रक्षाबंधन को भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक बताया। वहीं जन्माष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाए जाने की जानकारी दी।

इसके बाद विद्यार्थियों ने समूह गान प्रस्तुत किया। भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना गीत पर आकर्षक नृत्य के माध्यम से रक्षाबंधन का दृश्य प्रस्तुत किया गया। अंत में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ने का मनमोहक नाट्य का मंचन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रश्मि शुक्ला ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *